रांची| बायोम इंस्टीट्यूट की ओर से शनिवार को बायोम स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार-झारखंड के 200 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। यह टेस्ट संस्थान के न्यू नगड़ा टोली और हिनू स्थित सेंटर पर आयोजित की गई। टेस्ट में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी शामिल हुए। प्रवेश परीक्षा सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे हुई। इसके बाद बायोम इंस्टीट्यूट की वेबसाइट पर एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया गया। इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर पंकज सिंह बताते हैं कि सफल होने वाले विद्यार्थी बायोम इंस्टीट्यूट के फाउंडेशन और टार्गेट बैच में नामांकन ले सकेंगे। बेहतर अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को ट्यूशन फीस में 10 से 100 फीसदी तक की छूट दी जाएगी। संस्थान के विद्यार्थियों ने लगातार दूसरी बार नीट-यूजी में 700 से अधिक अंक हासिल किया है। संस्थान से पासआउट हुए हजारों विद्यार्थी देशभर के विभिन्न मेडिकल कॉलेज में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं।


