रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार ने भी रिम्स में खुद के चयन के बाद दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा था कि जैसे-जैसे रिम्स का स्तर सुधरेगा, डॉक्टर अप्लाई करेंगे। लेकिन दुर्भाग्य है कि निदेशक के कार्यकाल के 14 महीने बाद भी रिम्स की प्रोफाइल नहीं बदली। नतीजन, रिम्स में मार्च में 47 विभागों के लिए सीनियर रेजिडेंट के 139 पदों में रिक्तियां निकाली गई थी। 19, 20, 21 और 22 मार्च को वॉक-इन-इंटरव्यू हुए। लेकिन स्थिति यह रही कि 27 से ज्यादा विभागों के इंटरव्यू खाली रह गए। इस सूची में केवल 16 विभागों के लिए 32 सीनियर रेजिडेंट का चयन किया गया है। जबकि 6 चिकित्सकों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। इनका हुआ चयन…
1. मेडिसिन विभाग : डॉ. राकेश मोदी, डॉ. खुशबू कुमारी, डॉ. नितिन आनंद, डॉ. श्रेया कश्यप, डॉ. मयंक सोढानी और डॉ. अनीता कुमारी। 2. साइकेट्रिक विभाग : डॉ. मल्लिका विश्वास। 3. ऑर्थोपेडिक ट्रॉमा : डॉ. अंशुल राज। 4. ऑर्थोपेडिक : डॉ. सुचोरिता चक्रवर्ती। 5. प्लास्टिक सर्जरी : डॉ. सुरभि टोप्पो। 6. सर्जिकल आंकोलॉजी : डॉ. अभिषेक साव, डॉ. सौरभ कुमार और डॉ. हितेश कुमार। 7. एनेस्थिसिया : डॉ. कौशल किशोर, डॉ. विकास कुमार, डॉ. संध्या रानी, डॉ. सुप्रतीक गांगूली व डॉ. स्वाित। 8. कार्डियक एनेस्थिसिया : डॉ. दीपक हांसदा, डॉ. पीटर मरांडी और डॉ. गायत्री किस्कु। 9. ओब्स एंड गायनी : डॉ. सुपर्णा विश्वास, डॉ. कनिष्का भारती और डॉ. सौम्या संस्कृति। 10. रेडियोलॉजी विभाग : डॉ. मत्सयांग्ना सिंह और डॉ. अंजली भारती। 11. यूरोलॉजी विभाग : डॉ. निखिल कुमार। 12. लैब मेडिसिन : डॉ. असलम जावेद। 13. न्यूरोलॉजी विभाग : डॉ. भावना कुमारी। 14. पीएसएम विभाग : डॉ. सुरेंद्र साहु। 15. ओरल मेडिसिन : डॉ. अतुल धान। 16. हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन : डॉ. वानिनी।


