एक्सआईएसएस: नए शैक्षणिक सत्र के स्टूडेंट्स को नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रोत्साहित किया गया

जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस)में 2025-27 बैच के नए शैक्षणिक सत्र के स्टूडेंट्स का ओरिएंटेशन-कम-इंडक्शन कार्यक्रम का दूसरा दिन रहा। गुरुवार को संस्थान के निदेशक मारियानुस कुजूर एसजे ने छात्रों को जुनून, अनुशासन और ईमानदारी के साथ संस्थान में अपनी यात्रा जारी रखने और यहां दिए गए नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रोत्साहित किया। सहायक निदेशक डॉ. प्रदीप केरकेट्टा एसजे ने छात्रों को जेसुइट वे ऑफ प्रोसीडिंग और शिक्षा प्रदान करने में जेसुइट्स द्वारा अपनाए जाने वाले दृष्टिकोण के बारे में जानकारी दी। वित्त अधिकारी फादर अशोक कंडुलना एसजे ने छात्रों को व्यवसायिक संगठनों और विशेष रूप से एक्सआईएसएस में वित्तीय मामलों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान एलुमिनाई एसोसिएशन ऑफ एक्सआईएसएस (आक्सिस) के वाइस चेयरमैन जसबीर सिंह खुराना के नेतृत्व में पूर्व विद्यार्थी पूर्व विधायक बड़कागांव अंबा प्रसाद समेत अभिषेक विक्टर, रश्मि रुचि, महीप साहनी और हिमालय ने नए विद्यार्थियों के साथ बातचीत की और उनको प्लेसमेंट की तैयारी सहित के लिए टिप्स प्रदान किए। जीआईएस कोर्स में देश के 27 छात्रों ने प्रवेश लिया एक्सआईएसएस में पीजीसीएम जियो-स्पेशियल टेक्नोलॉजी एप्लीकेशन कोर्स का उद्घाटन समारोह गुरुवार को कैंपस में आयोजित किया गया। जियोग्राफिक इनफॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) पर एआईसीटीई द्वारा अनुमोदित इस कोर्स में देश भर से 27 छात्रों ने प्रवेश लिया है। संस्थान के निदेशक ने समारोह में छात्रों का स्वागत किया और कहा कि आधुनिक समय में जीआईएस और रिमोट सेंसिंग काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। आज लगभग सभी सरकारी विभाग जीआईएस का बड़े पैमाने पर उपयोग कर रहे हैं। जिस कारण कई करियर के अवसर खुल रहे हैं। मौके पर डीन अकादमिक डॉ. अमर तिग्गा, जीआईएस कोर्स के समन्वयक डॉ. प्रकाश चंद्र दास ने विभिन्न क्षेत्रों में इस कोर्स के व्यापक उपयोग पर चर्चा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *