एक्सआईएसएस, रांची में इस साल 2024-25 (बैच 2023-25) के 72.19% छात्रों ने प्लेसमेंट प्राप्त किया। साल का हाइएस्ट पैकेज 21.33 लाख रुपए रहा और एवरेज पैकेज 8.56 लाख रुपए रहा। इस साल 12 छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर भी मिले। पिछले साल 2023-24 में हाइएस्ट पैकेज 21 लाख रुपए सालाना व एवरेज पैकेज 9.36 लाख रुपए सालाना प्राप्त हुआ था। 28 छात्रों को प्री प्लेसमेंट ऑफर प्राप्त हुए थे, जिसमें से 27 छात्रों ने ऑफर को एक्सेप्ट किया था। कुल 213 स्टूडेंट्स प्लेस्ड हुए थे। पिछले साल की तुलना में इस साल वृद्धि दर्ज करते हुए 38% छात्रों ने 10 लाख रुपए से अधिक का पैकेज प्राप्त किया है। इस साल मार्केटिंग मैनेजमेंट में अब तक के सबसे बेहतरीन प्रदर्शन में छात्रों ने 19.50 लाख का सालाना पैकेज प्राप्त किया है। कैंपस प्लेसमेंट में इस साल बैंकिंग, इंश्योरेंस, मैन्युफैक्चरिंग, आईटी, डेवलपमेंट, फाइनेंशियल सर्विस, ई-कॉमर्स, डेयरी सेक्टर की कई प्रमुख कंपनियां शामिल हुई थी। संस्थान के निदेशक डॉ. जोसफ मारियानुस कुजूर एसजे ने बताया कि एक्सआईएसएस में इंडस्ट्री की बदलती जरूरतों के अनुरूप स्टूडेंट्स को प्रशिक्षित कर रहे हैं।


