एक्सिस कंट्रोल रोड के विरोध में किसानों का प्रदर्शन:नारेबाजी कर किसानों ने एमपीआरडीसी कार्यालय का घेराव किया, 5 घंटे से यहीं डटे

उज्जैन-जावरा एक्सिस कंट्रोल रोड के विरोध में किसानों ने सोमवार को एमपीआरडीसी कार्यालय का घेराव कर दिया। इससे पहले पिछले सोमवार को भी किसान प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे थे। 15 तारीख तक का अल्टीमेटम खत्म होने के बाद किसानों ने प्रदर्शन करते हुए मांगे पूरी नहीं होने तक अनिश्चित कालीन धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। दोपहर करीब 1 बजे से किसान यहां डटे हुए हैं। किसानों ने नारेबाजी करते हुए एमपीआरडीसी कार्यालय गेट के बाहर धरने पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन में 62 गांव के करीब 150 किसान एकत्रित होकर कार्यालय पहुंचे। यहां किसानों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। किसानों ने नए बनने वाले रोड के लिए बाजार भाव से अपनी जमीन देने और रोड की ऊंचाई कम करने की मांग रखी। किसान लगातार इस एक्सिस कंट्रोल रोड का विरोध कर रहे हैं। एक हफ्ते पहले भी किसानों ने उज्जैन ऑफिस पहुंचकर विरोध दर्ज कराया था। मांग नहीं मानी तब तक प्रदर्शन खत्म नहीं
किसान मुकेश धानक ने बताया कि उज्जैन जावरा एक्सेस कंट्रोल हाईवे से किसान बर्बाद हो रहा है। मुआवजा राशि प्रति बीघा 50 लाख रुपए है सरकार 2 लाख रुपए ही दे रही है। रोड की ऊंचाई 15 से 16 फुट है, सर्विस रोड नहीं है। खेत पर ले जाने के लिए हम ट्रैक्टर, हार्वेस्टर व अपने वाहन नहीं ले जा पाएंगे।
हमने सरकार से इसे देवास बदनावर हाईवे की तरह बनाने और उचित मुआवजा देने की मांग की है। जब तक मांग नहीं मानी तब तक धरना-प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे। सड़क का निर्माण भी नहीं होने देंगे। सोमवार को करीब 50 से अधिक किसान शहर के फ्रीगंज स्थित एमपीआरडीसी के कार्यालय पहुंचे। यहां किसानों ने नारेबाजी करते हुए बाजार रेट से मुआवजा देने और सड़क की ऊंचाई कम करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। 2500 करोड़ का रोड
जावरा उज्जैन ग्रीन एक्सिस रोड करीब 2500 करोड़ रुपए से बनाया जा रहा है। जिसमें करीब 62 गांव किसान की 4000 किसान की जमींन अधिग्रहण की जा रही है। जल्द ही रोड काम शुरू हो जाएगा। रूस की कम्पनी को टेंडर दिया गया है। कंपनी दो साल में रोड बनाकर सरकार को सौंपेगी।
SDM पवन बारिया ने कहा- बीते सोमवार को भी किसान दफ्तर पहुंचे थे इस बार फिर आए हैं। भोपाल उच्च अधिकारियों को दो विशेष मांगों से अवगत करवाया गया है। जल्द ही हम नतीजे पर पहुंचेंगे और किसानों को जो संभव होगा राहत देंगे। अभी धरना-प्रदर्शन को लेकर किसानों से बात की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *