मोबाइल टावर चोरी गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार:भोपाल, राजगढ़ और रायसेन में वारदातें; 50 लाख का सामान बरामद, दो कारें जब्त

भोपाल और आसपास के इलाकों में मोबाइल टावरों से महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह को मिसरोद पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 50 लाख रुपए का चोरी का सामान, दो कारें और वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह भोपाल के साथ-साथ राजगढ़ और रायसेन जिलों में भी मोबाइल टावरों को निशाना बना रहा था। अब तक आधा दर्जन से ज्यादा चोरी के मामलों का खुलासा किया गया है। अलार्म बजा, तभी खुली चोरी की परतें मामला 14 जून 2025 का है, जब समरधा मरघट के पास लगे मोबाइल टावर से अलार्म बजा। कंपनी के टेक्नीशियन मौके पर पहुंचे तो केबिनेट से कीमती बेस बैंड मशीन गायब मिली। इसके बाद मिसरोद थाने में केस दर्ज किया गया। CCTV और मुखबिर से मिली लीड लगातार हो रही चोरियों को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम बनाई। CCTV फुटेज, तकनीकी सबूत और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 11 दिसंबर को शैलू त्यागी, विनीत त्यागी और रामकुमार शर्मा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने अपने साथियों आकाश अहिरवार और प्रदीप यादव के नाम बताए। दोनों को 13 दिसंबर को सागर के सुरखी रोड से पकड़ लिया गया। 50 लाख का सामान बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से इन इलाकों की चोरियां सुलझीं पुलिस ने भोपाल के मिसरोद, चूनाभट्टी, हबीबगंज के अलावा राजगढ़ के नरसिंहगढ़ और रायसेन के सांची, बरेली व औबेदुल्लागंज में हुई चोरियों का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपी पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *