एक्सीडेंट के बाद रोड पर आग लगा दी VIDEO:पिकअप व बाइक में आमने-सामने की टक्कर, पुलिस-प्रशासन नहीं आने पर विरोध और नारेाबजी

अलवर में प्रतापगढ़ के थानागाजी रोड पर रविवार दाेपहर के बाद पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में तीन जने गंभीर घायल हो गए। बाइक पर पिता-पुत्र थे। पिकअप का ड्राइवर भी घायल हुआ है। एक्सीडेंट के बाद पुलिस प्रशासन नहीं आया तो आमजन ने रोड पर आगजनी कर दी। बाद में पुलिसकर्मियों का घेराव कर विरोध जताया। प्रत्यक्षदर्शी राजेश ने बताया कि दोपहर बाद में थानागाजी रोड पर पिकअप और एक बाइक में आमने सामने टक्कर हो गई। बाइक पर पिता-पुत्र सवार थे। दोनों को गंभीर चोटें आई। प्रतापगढ़ सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उनको रेफर कर दिया। वहीं पिकअप के ड्राइवर को भी रैफर कर दिया गया। लेकिन एक्सीडेंट के बाद मौके पुलिस प्रशासन काफी देर बाद पहुंचा। जिसके कारण आमजन का गुस्सा फूट पड़ा। कुछ देर में थानागाजी रोड जाम कर दिया और रोड पर आगजनी कर दी। थानागाजी रोड पर जाम के दौरान “पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद” के नारे लगाए गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। आगजनी और जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा । प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के बाद काफी देर तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों का गुस्सा भड़क गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *