डूंगरपुर में डिवाइडर से टकराई स्कूटी:एक युवक और दो युवतियां हुई घायल, एक की हालत गंभीर

डूंगरपुर शहर के नवाडेरा में एक स्कूटी बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में स्कूटी सवार एक युवक और दो युवतियां घायल हो गए। घायलों को डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार, नवाघरा सागवाड़ा निवासी रवि अहमदाबाद में काम करता है। वह अपने साथ काम करने वाली दो युवतियों वर्षा और मनीषा के साथ अपनी बहन की शादी में आया था। शादी में शामिल होने के बाद वे अहमदाबाद लौट रहे थे। इसी दौरान डूंगरपुर शहर में नवाडेरा के पास स्कूटी की रफ्तार तेज होने के कारण वह एक जंप पर उछल गई। इसके बाद स्कूटी बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई।
हादसे की सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। रवि की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है, जबकि वर्षा और मनीषा का इलाज जारी है। यह जानकारी 108 एम्बुलेंस के ईएमटी चेतन ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *