जालंधर | रामामंडी में होशियारपुर रोड पर 31 दिसंबर को बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से जख्मी महिला ने 26 दिन बाद दम तोड़ दिया। बलवीर कौर पत्नी परमजीत सिंह वासी काकी पिंड का शव पोस्टमार्टम के बाद फैमिली को सौंप दिया है। हादसे में बलवीर कौर के साथ उनकी जेठानी रेशम कौर भी जख्मी हुई थीं। थाना रामामंडी में साजन शर्मा वासी न्यू मॉडल हाउस के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 33 साल के सन्नी कुमार वासी काकी पिंड ने कहा कि 31 दिसंबर को उनकी ताई रेशम कौर और चाची बलवीर कौर को पैदल जा रही थीं कि हादसा हो गया।


