अमृतसर| एक्सेलसम हाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लोहारका रोड में एक दिवसीय सीबीएसई कार्यशाला का आयोजन किया गया। गुरप्रीत कौर ओबेरॉय और विम्मी सेठी द्वारा निर्देशित इस कार्यक्रम में कहानी सुनाने, गायन और गतिविधि-आधारित शिक्षण जैसी आकर्षक विधियों पर ध्यान केंद्रित किया गया। स्कूल की निदेशक और प्रिंसिपल गुनीता ग्रेवाल ने कहा कि आज का ज्ञान ही कल की नींव है। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला बच्चों को रचनात्मकता और आत्मविश्वास के साथ पोषित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


