एक अनार वो भी बीमार ने हंसी से किया लोटपोट:रवींद्र मंच मिनी थिएटर में हुआ हास्य नाटक का सफल मंचन, श्याम सुंदर सराफ ने किया निर्देशन

कला एवं संस्कृति विभाग, राजस्थान सरकार और रवींद्र मंच सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में अभिनव द कल्चरल सोसाइटी की ओर से प्रस्तुत हास्य नाटक “एक अनार वो भी बीमार” का मंचन रवींद्र मंच के मिनी थिएटर में संपन्न हुआ। नाटक की लेखिका सुधा सर्राफ हैं और इसका निर्देशन वरिष्ठ नाट्य निर्देशक श्याम सुंदर सराफ की ओर से किया गया। वहीं सह निर्देशन में रंगकर्मी अभिनेता सुफियान खान सूफी शामिल रहे। कहानी में व्यंग्य और हास्य का शानदार मिश्रण नाटक की कहानी फूलवती और उसके कंजूस पिता के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बेटी की शादी में खर्च से डरते हैं। जब उन्हें पता चलता है कि उनकी बेटी एक अमीर युवक से विवाह करना चाहती है, तो वे सहमत हो जाते हैं। नाटक में हास्य के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि विवाह में धन से अधिक विचारों और दिलों का मेल ज़रूरी है। इसके साथ ही नाटक में वैद्य और डॉक्टरों की कार्यप्रणाली पर भी व्यंग्यात्मक कटाक्ष देखने को मिला, जिसने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। नाटक में हरिनारायण शर्मा, विजय स्वामी, राजेंद्र शर्मा ‘राजू’, मनोज अड़वानी, सुफियान खान, कलावत के एल, प्रथम, यश, अविनाश, हिमांशु, अंजली, ऋतु, अमन, राहुल और पूजा ने प्रभावशाली अभिनय किया। सभी कलाकारों ने अपने-अपने पात्रों को जीवंत बना दिया और दर्शकों से भरपूर तालियाँ बटोरीं। तकनीकी पक्ष भी रहा सशक्त नाटक की प्रकाश व्यवस्था शहजोर, मेकअप असलम पठान, मंच सज्जा अमन शर्मा और संगीत हिमांशु द्वारा किया गया। हर तकनीकी पक्ष ने प्रस्तुति को और अधिक प्रभावशाली बनाया। अंत में संस्था के सचिव आर. डी. अग्रवाल ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नाटक की प्रस्तुति के साथ मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी प्रमुखता से उभर कर आया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *