एक जनवरी को विश्वासी पूरे साल की आशीषों के लिए करेंगे प्रार्थना

नए साल को लेकर शहर के सभी चर्चों में विशेष मिस्सा होगी। नए साल की पूर्व संध्या में रात्रि आराधना होगी, वहीं नए साल के अवसर पर सुबह से शाम तक आराधना होगी। पूरे साल के वरदानों के लिए धन्यवादी मिस्सा का आयोजन होगा। विश्वासी मिस्सा में शामिल होंगे और ईश्वर को पूरे वर्ष की आशीषों के लिए धन्यवाद देंगे। मिस्सा के बाद चर्च के बाहर आतिशबाजी होगी। लोग गले मिल एक-दूसरे को हैप्पी न्यू ईयर कहेंगे। 31 दिसंबर को संत पॉल्स कैथेड्रल अर्द्धरात्रि प्रभु भोज आराधना, रात 11.30 बजे, रेव्ह. जे कुजूर, रेव्ह. डेविड, रेव्ह. ए डहंगा। होली ट्रिनिटी चर्च, कडरू पेरिश में शाम 6 बजे धन्यवाद की आराधना, रेव्ह. एनेम होंगे। जीईएल चर्च में 31 दिसंबर शाम 4 बजे पवित्र प्रभुभोज का संचालन रेव्ह. ममता बिलुंग, उपदेशक बिशप सीमांत तिर्की होंगे। प्रभुभोज रेव्ह. जी एस केरकेट्टा और धन्यवाद रेव्ह. निशांत गुड़िया करेंगे। रात 11.30 बजे आराधना का संचालन रेव्ह. आलोक मिंज और उपदेशक रेव्ह जी एस केरकेट्टा होंगे। संत मरिया महागिरजाघर में रात 10.30 बजे मिस्सा होगी। अगुवाई आर्चबिशप करेंगे। एक जनवरी को जीईएल चर्च में यूथ सर्विस 1 जनवरी जीईएल चर्च में सुबह 6.30 बजे यूथ सर्विस होगी। संचालक रेव्ह. निशांत गुड़िया, उपदेशक रेव्ह. पीसी लकड़ा, प्रभुभोज रेव्ह ममता बिलुंग और धन्यवाद रेव्ह. एजे भेंगरा करेंगे। सुबह 11.30 बजे एडल्ट सर्विस होगी। संचालन रेव्ह. निशांत गुड़िया करेंगे, उपदेशक बिशप सीमांत तिर्की, प्रभुभोज रेव्ह. सुनिता तिर्की और धन्यवाद रेव्ह. अनुप इंदवार करेंगे। शाम 5 बजे आराधना का संचालन रेव्ह आलोक मिंज और उपदेश रेव्ह. अमित लकड़ा देंगे। कडरू चर्च में सुबह 7.30 बजे पवित्र प्रभुभोज का संचालन रेव्ह. ए बी नाग करेंगे। उपदेशक रेव्ह. जीएस केरकेट्टा होंगे। सामलौंग चर्च में सुबह 7.30 बजे पवित्र प्रभुभोज का संचालन रेव्ह. बेंजामिन तोपनो करेंगे, उपदेशक रेव्ह. जे भेंगरा होंगे। 1 जनवरी को संत पॉल्स कैथेड्रल चर्च, बहुबाजार में सुबह 6.15 बजे, रेव्ह. जे कुजूर, रेव्ह. एस डेविड, बिशप बीबी बास्के। नववर्ष प्रभुभोज, सुबह 10.45 बजे, रेव्ह. जे भेंगरा, रेव्ह. वी कुजूर होंगे। होली ट्रिनीटी चर्च, कडरू पेरिश में नए साल की आराधना, सुबह 8 बजे, रेव्ह एनेम होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *