रांची| झारखंड चैंबर भवन में चैंबर की कनेक्ट उप समिति की बैठक उप समिति चेयरमैन अरुण भर्तिया की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। इस दौरान जून माह में होनेवाली बैडमिंटन टूर्नामेंट पर चर्चा हुई। बताया गया कि एक जून को चैंबर द्वारा सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के साथ एक बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसमें 50 से अधिक संस्था भाग लेगी। बैठक में सरकार के खेलकूद व अन्य विभाग को भी इस टूर्नामेंट से जोड़ने को लेकर चर्चा हुई। साथ ही साथ स्कूल व कॉलेजों को भी इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए आमंत्रित करने पर सहमति बनी। चैंबर कनेक्ट उप समिति की बैठक में एफजेसीसीआई के नवनिर्मित मोबाइल ऐप को लांच करने पर भी रणनीति बनी। आईटी उप समिति के चेयरमैन अल्तमश आलम ने ऐप की विशेषताओं एवं अन्य जानकारी से सभी सदस्यों को अवगत कराया। बैठक में चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी, उपाध्यक्ष राहुल साबू, ज्योति कुमारी, महासचिव आदित्य मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य शैलेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, आस्था किरण व अन्य थे।


