एक तारीख को वेतन मिले, पुरानी पेंशन लागू हो, पदोन्नति की मांग

कवर्धा| नगरीय निकाय कर्मचारी अपनी तीन प्रमुख मांगों को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले। पिछले एक सप्ताह से प्रदेशभर के कर्मचारी काली पट्टी लगाकर फील्ड और दफ्तर में काम कर रहे थे। वे नारे लगाकर शासन का ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे थे। नगरी निकाय कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने बताया कि कर्मचारियों की तीन मुख्य मांगें हैं। पहली, हर महीने की पहली तारीख को वेतन मिले। दूसरी, अन्य विभागों की तरह पुरानी पेंशन योजना लागू हो। तीसरी, समय पर पदोन्नति दी जाए। शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से संघ के पदाधिकारियों को बुलावा आया। संघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना। जल्द समाधान का आश्वासन दिया। राजेश सोनी ने बताया कि बातचीत सकारात्मक रही। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में संघ के संरक्षक संजय शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुभाष सोनकर, वरिष्ठ सलाहकार श्रवण ठाकुर और कर्मचारी ललित साहू शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *