लायंस क्लब ने लगाया स्टॉल, 600 पदयात्रियों को बांटी चाय व बिस्किट

भास्कर न्यूज | कवर्धा लायंस क्लब ने सावन के पहले सोमवार की सुबह पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर के पास 600 पदयात्रियों को चाय और बिस्किट की सेवा दी। यह सेवा 2008 से लगातार की जा रही है। हर साल यात्रा की शुरुआत में क्लब सुबह-सुबह यात्रियों को चाय-बिस्किट देकर ताजगी देता है। लायनवाद के सिद्धांतों में ऐसे सेवा कार्यों को विशेष महत्व दिया गया है। इस सेवा की लायंस डिस्ट्रिक्ट में सराहना हुई है। क्लब को रीजन स्तर पर पुरस्कार भी मिला है। राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडे अपनी पत्नी के साथ सेवा कार्य में शामिल हुए। उन्होंने यात्रियों को चाय-बिस्किट दिए। सांसद ने क्लब के कार्यों की प्रशंसा की और सभी सदस्यों से मुलाकात की। कार्यक्रम में लायन प्रेमचंद श्रीश्रीमाल, नीरज मंजीत छाबड़ा, हरीश गांधी, रामेश्वर गुप्ता, धनसुख पटेल, आनंद दानी, संध्या दानी, डॉ. संगीता चौहान, बीएस चौहान, डॉ. नरेश कुमार यदु, मनोज कुमार ठाकुर, राजेन्द्र ठाकुर, प्रमोद कोचर, बीपी शर्मा, अजय गुप्ता, देवदत्त ठाकुर, शेरसिंह पाली, देवेन्द्र बिंदल आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *