हेमचंद विवि: पूरक परीक्षा के लिए आवेदन 11 तक

कवर्धा| दुर्ग के हेमचंद विवि ने पूरक परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे, जिसकी अंतिम तारीख 11 अगस्त है। विवि अंतर्गत नियमित/स्वाध्यायी/ भूतपूर्व परीक्षार्थी, जिन्हें वार्षिक परीक्षा वर्ष-2025 में पूरक की अर्हता प्राप्त है उन परीक्षार्थियों के लिए बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी (गृहविज्ञान), बीसीए भाग-एक, दो व तीन, बीएससी-बीएड, बीए-बीएड भाग-1, 2, 3, 4 और एमफिल इन क्लीनिकल साईकोलॉजी, एमफिल इन साइकैट्रिक सोशल वर्क भाग-एक व दो की पूरक परीक्षा-2025 में शामिल होने आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन विवि की वेबसाइट durguniversity.ac.in में कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *