मानसून सत्र: विधायक ने उठाया कर्मियों की कमी का मुद्दा

तमता | छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन पत्थलगांव क्षेत्र की विधायक गोमती साय ने राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा से जशपुर जिले के जिला, अनुविभागीय और तहसील कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी को लेकर महत्वपूर्ण सवाल उठाया। विधायक ने पूछा कि जिले के सभी प्रशासनिक कार्यालयों में पद स्वीकृत हैं या नहीं, कितने पद रिक्त हैं, और वर्तमान में किन विभागों के कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने रिक्त पदों को भरने की समयसीमा भी पूछीं। राजस्व मंत्री ने सदन में बताया कि अधिकांश पद तो स्वीकृत हैं, लेकिन कई पद रिक्त हैं। कार्य की निरंतरता बनाए रखने के लिए शिक्षा विभाग और आदिम जाति कल्याण विभाग के कर्मचारियों से सहयोग लेकर काम चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पदों की पूर्ति की प्रक्रिया जारी है, लेकिन अभी कोई निश्चित समय सीमा नहीं तय की जा सकी है। विधायक गोमती साय ने यह सवाल जनहित में उठाया क्योंकि अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी के कारण आम जनता को राजस्व कार्यों में परेशानी हो रही है। इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि शासन-प्रशासन जल्द रिक्त पदों को भरने के लिए ठोस कदम उठाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *