बांग्लादेशियों के आतंकी संगठनों से जुड़े होने की आशंका

भास्कर न्यूज | कवर्धा छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने चार अहम मुद्दों पर सरकार का ध्यान खींचा। उन्होंने पंडरिया क्षेत्र में सड़क निर्माण, पालिका व पंचायतों में कर्मचारियों की नियुक्ति, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन योजना और सिंगल विंडो सिस्टम पर सवाल किए। साथ ही बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर चिंता जताई। भावना बोहरा ने कहा कि राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ लगातार बढ़ रही है। अनुमान के मुताबिक दो साल पहले पश्चिम बंगाल के रास्ते करीब 5000 बांग्लादेशी बिहार, झारखंड होते हुए छत्तीसगढ़ पहुंचे है। बिलासपुर में 300 घुसपैठियों की आशंका है। कहा कि दुर्ग के भिलाई और रायपुर के कई इलाकों में भी ये लोग रह रहे हैं। ये नशा, तस्करी, लूट, चाकूबाजी और अनैतिक गतिविधियों में लिप्त हैं। इनके अंतरराष्ट्रीय गिरोह और आतंकी संगठनों से जुड़े होने की भी आशंका है। भाजपा सरकार द्वारा की गई कार्यवाही के संबंध में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इन घुसपैठियों की पहचान और कार्रवाई के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 जारी किया है। कोई भी नागरिक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की जानकारी पुलिस को दे सकता है। अब तक 30 बांग्लादेशी घुसपैठियों को राज्य से बाहर भेजा गया है। उद्योगों की स्थापना में सिंगल विंडो सिस्टम सिस्टम पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि वर्ष 2020-21 से जून 2025 तक 43,831 आवेदनों का निराकरण हुआ है। 14 सड़कों की लागत का आकलन किया जा रहा विधानसभा में भावना बोहरा ने पंडरिया क्षेत्र में सड़क निर्माण की स्थिति पर भी सवाल किया। जिस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि जनवरी 2024 से 20 जून 2025 तक 13.50 किलोमीटर की 4 सड़कों का निर्माण पूरा हुआ है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 15 सड़कों को मंजूरी मिली है। इनमें से मैनपुरा में हरिनाला पुल बन चुका है। बाकी 14 सड़कों की लागत का आंकलन जारी है। वर्ष 2025-26 में 14 सड़कों को मंजूरी मिली है। इनमें 10 की लागत तय हो चुकी है। 2 की लागत का आंकलन जारी है। 1 सड़क की पुनरावृत्ति है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *