एक तेरा ही सहारा मेरे बाबा जी भर दो झोली मेरी…

भास्कर न्यूज | लुधियाना अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी के गुरुद्वार साहिब, मॉडल टाउन एक्सटेंशन में आयोजित जप तप समागम में सैकड़ों श्रद्धालु नतमस्तक हुए। यह समागम 32 डिग्री टेम्प्रेचर के बावजूद पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। संगत ने सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक गर्मी के बावजूद सड़कों पर बैठकर सिमरन किया और गुरुबाणी के पाठों का रसास्वादन किया। समागम की शुरूआत श्री जपजी साहिब के पाठ से हुई, इसके बाद श्री चौपाई साहिब और श्री सुखमणि साहिब का पाठ संगती रूप में किया गया। इस अवसर पर स्त्री सत्संग सभा की ओर से भव्य कीर्तन भी आयोजित किया गया। कीर्तन में “धन धन बाबा दीप सिंह जी तेरी जय होवे, एक तेरा ही सहारा मेरे बाबा जी भर दो झोली मेरी, हम रुलते फिरते कोई बात न पूछता, और तेरे चोपहरे ने सानू तारिया जैसे भव्य शबदों का गायन कर संगत को भाव-विभोर कर दिया। समागम के अंत में गुरुद्वारा कमेटी की ओर से सभी संगत का धन्यवाद किया गया और 13 अप्रैल को खालसा साजना दिवस पर अपने परिवार के साथ अमृत का बाटा छकने की अपील की गई। समागम के बाद गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक समागम में प्रधान सुरिंदर पाल सिंह बिंद्रा, सुखविंदर पाल सिंह सरना, हरप्रीत सिंह राजधानी, नवप्रीत सिंह बिंद्रा और अमरजीत सिंह टिक्का ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की और संगत का आशीर्वाद लिया। ^सुरजीत सिंह 5 साल से पानीपत से हर समागम में शिरकत करते हैं। उनका बेटा जो बीमार था और डॉक्टरों ने जवाब दे दिया और यहां आकर उनका बेटा स्वस्थ हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *