रांची | फोरम फॉर अवेयरनेस ऑफ नेशनल सिक्योरिटी, झारखंड इकाई व रोटरी क्लब ऑफ रांची द्वारा एक देश एक चुनाव विषयक संगोष्ठी का आयोजन 17 अप्रैल को रोटरी क्लब के सभागार में किया जाएगा। अध्यक्ष गौरव बागराय ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में संजय सेठ, विशिष्ट अतिथि अनुज कुमार सिन्हा शामिल होंगे। रांची| पुंदाग स्थित साईं मंदिर का 15वा स्थापना दिवस 17 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। संस्थापक रंजन पांडेय ने बताया कि विशेष पूजा अर्चना के साथ ही अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह 5 बजे से काकड़ आरती, सुबह छह बजे शाही मंगल स्नान, इसके बाद छोटी आरती होगी। दोपहर 12 बजे मध्याहन आरती के बाद भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा। भजन का आयोजन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। शाम 6.30 धूप आरती व रात नौ बजे से आरती होगी।


