बालोद| नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी की अध्यक्षता में पहली सामान्य सभा की बैठक हुई। पहलगांव में शहीद हुए नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्ष ने बैठक के पहले एजेंडे में एक देश एक चुनाव का मुद्दा रखा। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव से शासकीय मशीनरी का दुरुपयोग होता है। धन की बर्बादी होती है। विकास कार्यों में रुकावट आती है। इससे देश की तरक्की प्रभावित होती है। इसलिए एक साथ चुनाव कराना जरूरी है। इस पर सभी ने सहमति जताई। राष्ट्रीय हितग्राही मूलक योजनाओं को प्रेसीडेन्ट-इन-कौंसि ल की बैठक में रखने की स्वीकृति दी गई। निकाय के न्यायालयीन प्रकरणों के निपटारे के लिए अधिवक्ता नियुक्त करने की मंजूरी मिली। स्व. जालम सिंह पटेल मांगलिक भवन और गांधी भवन को नीलामी की शर्तों के तहत देने की स्वीकृति दी गई। प्रेसीडेन्ट-इन-कौंसि ल की 1 अप्रैल को हुई बैठक में लिए गए निर्णयों को भी अनुमोदन मिला।


