भास्कर न्यूज | जेवरतला रोड शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिनकापार के कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को हेल्थ केयर इंटर्नशिप प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कक्षा 11वीं के 29 और 12वीं के 25 विद्यार्थियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिनकापार में इंटर्नशिप की। इस दौरान उन्हें अस्पताल की कार्यप्रणाली, प्राथमिक उपचार, टीकाकरण, बैंडेजिंग, इंजेक्शन लगाना, बेड मेकिंग, ब्लड टेस्ट, ब्लड ग्रुप जांच, वाइटल साइन और बीएमडब्ल्यू जैसी स्वास्थ्य सेवाओं का प्रशिक्षण मिला। प्राचार्य केके साहू और व्यावसायिक प्रशिक्षक तेजनारायण साहू के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम हुआ। इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान को व्यवहार में लाने का अवसर मिला। डॉ. उदय तिवारी और उनकी टीम ने विद्यार्थियों को चिकित्सा प्रक्रिया की गहराई से जानकारी दी। इससे छात्रों को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में कॅरियर बनाने की प्रेरणा मिली। कार्यक्रम में संस्था प्रमुख केके साहू, सरपंच तारण रजक, एसएमडीसी अध्यक्ष इंदु भुआर्य, अंग्रेज चक्रधारी, जगदीश देवांगन, सुभाष खरे, कमलेश सोनी और गजेंद्र ठाकुर, एसएल कोसरे, एचके सोनकर, व्यावसायिक प्रशिक्षक डीके जंघेल, गुलशन कुमार और संतोष कुमार मौजूद रहे।


