एक पेड़ एक जिंदगी अभियान के तहत लगाए पौधे

लोहरसी | विश्व पर्यावरण दिवस पर सेवा सहकारी समिति लोहरसी के प्रांगण में पौधरोपण किया गया। एक पेड़ एक जिंदगी अभियान के तहत पीपल और बट के पौधे लगाए गए। इन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में समिति के प्राधिकृत अधिकारी राम कीर्तन कश्यप, संस्था प्रबंधक संतोष साहू मौजूद रहे। इनके साथ साखीराम कश्यप, अधिवक्ता गणेश राम चौहान, पूर्व सरपंच ऐसिक लाल पुरैना, सचिव लोमश पटेल, पंच संतोषी कश्यप, पच कमल साहू, आशुतोष, आदित्य, कमलेश यादव, शैलेंद्र कुमार कश्यप, खेमराज साहू, पवन कुमार साहू भी शामिल हुए। ग्राम के कृषक और नागरिक भी बड़ी संख्या में पहुंचे। इसी तरह ग्राम के आंगनबाड़ी केंद्र और बधवा तालाब के किनारे आम, बड़ और पीपल के पौधे लगाए गए। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका कमल साहू, गणेश राम साहू उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *