जांजगीर | छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष गोपाल नायक ने बताया कि 8 जून को पेंशनरों का संयुक्त सम्मेलन और सम्मान समारोह बिलासपुर के लखीराम अग्रवाल सभागृह में होगा। कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य पेंशनर कल्याण संघ के संयोजन में किया जा रहा है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के कुष्ठ सहित सभी संवर्ग, आयुष विभाग, प्रगतिशील पेंशनर संघ के पेंशनर और 60 वर्ष से अधिक आयु के सेवारत कर्मचारी शामिल होंगे। सम्मेलन सुबह 10 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में डोंगरगढ़ में हुए मप्र-छग के कुष्ठ कर्मचारी पेंशनर सम्मेलन के स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा। सम्मेलन में 75 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों और मई 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले सभी विभागों के पेंशनरों का सम्मान किया जाएगा।


