बाड़मेर| युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के स्वायत्तशासी संगठन मेरा युवा भारत (माय भारत) बाड़मेर एवं स्वामी विवेकानंद युवा मंडल, नेहरू नगर के संयुक्त तत्वावधान में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माय भारत कार्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान स्वामी विवेकानंद युवा मंडल के अध्यक्ष राम कुमार ने कहा कि अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाना एक सरल किंतु अत्यंत सार्थक कार्य है, जो दोहरे उद्देश्य को पूरा करता है। इस अवसर पर राहुल कुमार ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 जून 2014 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर की थी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पौधरोपण को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण को सशक्त बनाना है।


