पेंशनर दिवस पर कार्यक्रम आज

बालोतरा | शहर के पेंशनर समाज भवन में बुधवार को जिला शाखा व उप शाखा के संयुक्त तत्वावधान में जिलाध्यक्ष शंकरलाल की अध्यक्षता में पेंशनर दिवस मनाया जाएगा। शंकरलाल सलुंदिया ने बताया कि राजकीय सेवा से सेवानिवृत होकर पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनरों को सम्मान व गरिमा दिलाने के लिए संपूर्ण भारत में 17 दिसंबर को प्रतिवर्ष पेंशनर दिवस मनाया जाता है। इस दौरान पेंशनरों के मसीहा स्व. डीएस नाकारा की ओर से पेंशनरों के हितों की रक्षार्थ किए गए संघर्ष के बारे में जानकारी देते हुए वर्तमान सरकार की ओर से आठवें वेतन आयोग के लाभों से पेंशनरों को वंचित रखने की भ्रामक स्थिति से निपटने के लिए संघर्ष के लिए तत्पर रहने की जानकारी दी जाएगी। उप शाखा अध्यक्ष पुखराज खारवाल ने बताया कि इस अवसर पर जिला व उप शाखा की नवगठित कार्यकारिणी का परिचय भी करवाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *