एक प्रयास सोसायटी 2 साल से रोजाना 150 लोगों को 10 रु. में करवा रही भोजन

एक प्रयास वेलफेयर सोसायटी दो साल से फिरोजपुर शहर स्थित डेराबाबा धनीराम में मां अन्नपूर्णा रसोई शुरू करके लोगों को 10 में भरपेट भोजन करवा रही है। सोसायटी के संस्थापक सर्वजीत शर्मा सत्री ने बताया कि दो साल पहले वह चाचा के टेंट पर बैठे तो उन्होंने देखा कि मजदूर दोपहर के भोजन के लिए आपस में बातचीत कर हैं। उनके पास पर्याप्त पैसे नहीं थे, जिसे देखकर मन में आया कि क्यों न जरूरतमंदों के लिए कुछ ऐसा किया जाए कि वह कम पैसों में ही भरपेट खाना खा सकें। इसके बाद उन्होंने डेरा बाबा धनी राम के स्वामी विद्यानंद से बात की तो स्वामी जी ने उन्हें मां अन्नपूर्णा रसोई चलाने की सलाह दी। सर्वजीत ने बताया कि इसके बारे में उन्होंने दोस्तों से बात कि सहयोग देने के लिए तैयार हो गए। एक दोस्त ने कहा कि निशुल्क भोजन के बजाय 10 रुपए में भरपेट भोजन खिलाया जाए, क्योंकि निशुल्क भोजन लोग खराब ज्यादा करते हैं। 10 रुपए तो हर कोई दे सकता है। इसके बाद 26 मई 2023 को मां अन्नपूर्णा रसोई की शुरुआत डेरा बाबा धनी राम में की गई। इसके बाद रोजाना लोगों को खाना खिलाना शुरू किया गया। इस समय प्रतिदिन 100 से 150 लोगों को 10 रुपए में भरपेट भोजन करवाया जा रहा है। सोसायटी के सदस्य बिजली विभाग से रिटायर्ड जेई प्रवीण कुमार ने बताया कि 10 रुपए में भोजन के बारे में पता चला तो यकीन नहीं हुआ। जब डेरा बाबा धनी राम में जाकर देखा तो विश्वास हुआ। इसके बाद वह सोसायटी से जुड़ गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *