टाहलीवाला बोदला में नशा तस्कर महिला का अवैध मकान गिराया

पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत फाजिल्का पुलिस ने नशा तस्कर प्रवीण रानी उर्फ रवीना का अवैध रूप से बना मकान ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई गांव टाहलीवाला बोदला में थाना अरनीवाला पुलिस द्वारा की गई। बताया है कि प्रवीण रानी वासी टाहलीवाला बोदला लंबे समय से नशा तस्करी और चोरी के अपराधों में लिप्त थी। उसके खिलाफ थाना अरनीवाला में पहले ही 7 मार्च, 2025 को 11 ग्राम हेरोइन बरामदगी की एफआईआर नंबर 24, 27 सितंबर 2023 को प्रवीन रानी व उसके पारिवारिक सदस्यों पर चोरी का सामान कबाड़ी को बेचते है, जिस दौरान उक्त आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया था। प्रवीण रानी पर नशा बेचने और चोरी का सामान रखने के आरोप है। सिविल प्रशासन की मांग पर फाजिल्का पुलिस ने उसके अवैध मकान को गिराने की कार्रवाई की। एसएसपी गुरमीत सिंह ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ चल रही इस जंग में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दोहराया कि पुलिस द्वारा ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रखी जाएगी। पुलिस नशा बेचने वालों के खिलाफ तो कार्रवाई कर ही रही है। साथ ही नशा करने वाले युवाओं को भी नया जीवन देने का प्रयास कर रही है। उन्हें नशामुक्ति केंद्रों में भर्ती करवाकर मुफ्त इलाज और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को आसपास नशा बेचने या खरीदने की जानकारी मिले तो तुरंत कंट्रोल रूम नंबर 85588-00900 या सेफ पंजाब चैटबॉट नंबर 97791-00200 पर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम और पता पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *