एक महीने बाद युवराज टाइगर ST-21 की शानदार साइटिंग:लंबे समय से था गायब, सरिस्का टाइगर रिजर्व में काला कुआं वाटर पॉइंट पर पानी पीते दिखा

अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व के काला कुआं वाटर पॉइंट के पास पर्यटकों को टाइगर युवराज ST-21 की शानदार साइटिंग देखने को मिली। सोमवार की इवनिंग की पारी में दिल्ली-गुरुग्राम से आए करीब 60 पर्यटकों ने बाघ को बेहद नजदीक से देखा। इस दौरान पर्यटकों ने अपने मोबाइल फोन में वीडियो भी रिकॉर्ड किए। टाइगर युवराज ST-21 काला कुआं वाटर पॉइंट पर पानी पीता हुआ नजर आया। पानी पीने के बाद वह आगे की ओर बढ़ा। कुछ क्षण के लिए रुका और पर्यटकों को एक झलक दिखाई, फिर जंगल की ओर बढ़ गया। बाघ को देखकर मौके पर मौजूद पर्यटक रोमांचित हो उठे। पर्यटक बोले- यादगार अनुभव बन गया
करीब आधे पर्यटकों ने कहा- उन्होंने पहली बार जंगल में आंखों के सामने टाइगर को इतने करीब से देखा है। इससे उनका सफारी अनुभव यादगार बन गया। बताया जा रहा है कि टाइगर युवराज ST-21 करीब एक महीने बाद दिखाई दिया है। लंबे समय बाद हुई इस साइटिंग से न केवल पर्यटक, बल्कि वन विभाग के कर्मचारी भी उत्साहित नजर आए। युवराज टाइगर बाकी टाइगरों से खतरनाक बताया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *