लक्ष्यवर्धन ने अंडर-17 राइफल-पिस्टल में परचम लहराया:इंदौर में आयोजित प्रतियोगिता में टीम अखिल भारतीय स्तर पर 4 नंबर पर रही

चूरू के खींवासर गांव निवासी लक्ष्यवर्धन सिंह निर्बाण ने मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित अंडर-17 राइफल-पिस्टल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता में उनकी टीम ने अखिल भारतीय स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया। लक्ष्यवर्धन सिंह चूरू की एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, लक्ष्यवर्धन राजस्थान के शीर्ष तीन खिलाड़ियों में शामिल होकर इंदौर में आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग लेने गए थे। उन्होंने अंडर-17 नेशनल राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था, जिसके बाद उनका चयन इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। लक्ष्यवर्धन की इस उपलब्धि पर उनकी निजी स्कूल में उनका और उनके दादा, खींवासर के पूर्व सरपंच करणी सिंह का स्कूल प्रबंधन ने माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। गांव के लाडले की इस सफलता पर ग्रामीणों ने भी लक्ष्यवर्धन सिंह का अभिनंदन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *