जोधपुर-बेंगलुरु एक्सप्रेस का अब कलोल स्टेशन पर होगा ठहराव:1 जनवरी से जम्मूतवी-साबरमती एक्सप्रेस को LHB रैक से चलाने का लिया गया फैसला

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर यात्रा अनुभव को ध्यान में रखते हुए जोधपुर-बेंगलुरु एक्सप्रेस का कलोल स्टेशन पर ठहराव तय किया है। वहीं, साबरमती-जम्मूतवी-साबरमती एक्सप्रेस को एलएचबी रैक से संचालित करने का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार, ट्रेन संख्या 19223/19224 साबरमती से 1 जनवरी और जम्मूतवी से 3 जनवरी 2026 से एलएचबी रैक के साथ चलाई जाएगी। इस ट्रेन में एलएचबी रैक के अंतर्गत 1 सेकेंड एसी, 4 थर्ड एसी, 10 सेकेंड स्लीपर, 3 साधारण श्रेणी, 1 पावरकार और 1 गार्ड डिब्बा सहित कुल 20 डिब्बे शामिल होंगे। 15 फरवरी को साबरमती से और 17 फरवरी को जम्मूतवी से इस ट्रेन की कोच संरचना में आंशिक परिवर्तन किया जाएगा। 15 फरवरी से बदलेगी कोच संरचना बदली हुई संरचना में 1 सेकेंड एसी, 4 थर्ड एसी, 9 सेकेंड स्लीपर, 4 साधारण श्रेणी, 1 पावरकार और 1 गार्ड डिब्बा सहित कुल 20 डिब्बे संचालित किए जाएंगे। एलएचबी रैक के संचालन से यात्रियों को अधिक सुरक्षा, बेहतर सवारी गुणवत्ता और आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। जोधपुर-बेंगलुरु को कलोल में ठहराव रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाते हुए जोधपुर-बेंगलुरु एक्सप्रेस का कलोल स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया है। जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 16507 जोधपुर-बेंगलुरु द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 18 दिसंबर से कलोल स्टेशन पर दोपहर 12:55 बजे पहुंचेगी और 12:57 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 16508 बेंगलुरु-जोधपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस का भी 15 दिसंबर से कलोल स्टेशन पर ठहराव शुरू हो गया है। यह ट्रेन कलोल पर सुबह 6:19 बजे आगमन और 6:21 बजे प्रस्थान करेगी। इस सुविधा से कलोल और आसपास के क्षेत्रों के रेल यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *