एक महीने में 46 लापता लोगों को परिवार से मिलाया:मुंगेली पुलिस की बड़ी कामयाबी, 6 बच्चे और 29 महिलाएं शामिल

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर चलाए गए ‘ऑपरेशन तलाश’ ने सफलता हासिल की है। पुलिस ने 1 जून से 30 जून 2025 के बीच कुल 46 लापता व्यक्तियों को सकुशल बरामद किया है। इस अभियान में पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से लापता लोगों को ढूंढ़ा। इनमें तेलंगाना, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान शामिल हैं। बरामद किए गए लोगों में 4 बालिकाएं, 2 बालक, 29 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं। जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों ने इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस ने सभी लापता व्यक्तियों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। अपने प्रियजनों को वापस पाकर परिवारों ने खुशी जाहिर की और पुलिस का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *