महादेव सट्टा मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम मंगलवार रात जयपुर में होटल फेयर माउंट में छापेमारी की। वहां कारोबारी सौरभ आहूजा की शादी हो रही थी। ईडी की आने की कारोबारी को भनक लग गई। हड़बड़ी में कारोबारी ने सात फेरे लिए और दुल्हन के साथ कमरे में गया, जहां से भाग निकला। पुलिस ने होटल से तीन लोगों को हिरासत में लिया है। ईडी ने दुल्हन से भी पूछताछ की है। जानकारी के अनुसार ईडी को महादेव सट्टा की जांच के दौरान मनी लॉन्डरिंग में कारोबारी सौरभ आहूजा का लिंक मिला। सट्टेबाजी में गिरफ्तार आरोपियों से सौरभ का लेन-देन था। उसे हवाला के माध्यम से मोटी रकम मिली। सूत्रों के अनुसार सौरभ का संबंध भोपाल के ट्रेवल कारोबारी धीरज आहूजा और विशाल आहूजा से है। धीरज व विशाल दोनों को ईडी ने आरोपी बनाया है। शेष|पेज 08


