एक यूनिट खून के िलए 10 हजार िलए सदर अस्पताल के ब्लड बैंक पर आरोप

भास्कर न्यूज | गिरिडीह बेंगाबाद प्रखंड के बिराजपुर गांव निवासी मंटू यादव ने सदर अस्पताल के ब्लड बैंक पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिले के सिविल सर्जन को शिकायत पत्र सौंपा है। इसमें िलखा है िक उनकी मां बोडो के िनजी अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें ऑपरेशन के लिए एबी निगेटिव ब्लड की सख्त जरूरत थी। यह ब्लड ग्रुप दुर्लभ माना जाता है। वह 31 अगस्त की सुबह 7 बजे सदर अस्पताल पहुंचा। वहां, मौजूद कर्मियों ने कहा कि उनके पास एबी निगेटिव ब्लड उपलब्ध नहीं है। इसके बाद गेट पर तैनात एक व्यक्ति ने उन्हें एक मोबाइल नंबर थमा दिया। जो िकसी गुड्डू के नाम पर पंजीकृत था। लेकिन, िजससे बात हो रही थी उसने अपना नाम जीतेंद्र बताया। उसने मंटू से एक यूनिट रक्त के बदले 20 हजार रुपए की मांग की। मंटू ने बताया कि वह दैनिक मजदूरी करता है। मिन्नतों के बाद सौदा 10 हजार में तय हुआ। मंटू ने 1 हजार नगद और 9 हजार रुपए ऑनलाइन भुगतान कर दिए, जिसका प्रमाण उन्होंने शिकायत पत्र के साथ संलग्न किया है। डोनर बनाकर दर्ज कर दिया आधार कार्ड नंबर चौंकाने वाली बात यह रही कि ब्लड लेने से पहले मंटू का आधार कार्ड जबरन डोनर के रूप में रजिस्टर कर दिया गया। जब उन्होंने विरोध किया तो कहा गया कि यह सिर्फ गारंटर के तौर पर लिखा गया है। मंटू ने बताया कि उन्हें धमकाया गया कि ज्यादा सवाल मत करो, खून लेना है तो लो वरना जाओ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *