एक रात में 8 कुओं में से स्टार्टर चोरी:किसानों के सामने फसलों में पानी देने और पशुओं को पिलाने का संकट

उदयपुर में सायरा थाना क्षेत्र के विसमा गांव में देर रात चोरों ने 8 कुओं को निशाना बनाते हुए गी मोटर के स्टार्टर चोरी कर लिए। कुछ जगह मोटर चुराने का प्रयास किया। एक ही रात में 8 कुओं में स्टार्टर चोरी की वारदात के बाद किसानों में दहशत का माहौल बन गया है। चोरी के बाद किसानों के सामने फसलों में पानी देने और पालतू पशुओं को पानी पिलाने की समस्या खड़ी हो गई है। किसानों ने मिलकर इस संबंध में सायरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस चोरों का पता लगा रही है लेकिन फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है। निजी और सार्वजनिक कुओं को बनाया निशाना यह चोरी किसान रतन सिंह पिता लक्ष्मण सिंह राजपूत, खुमाण सिंह पिता लाल सिंह राजपूत, मोहन सिंह पिता केशर सिंह, वेन सिंह पिता भंवर सिंह राजपूत, तेज सिंह पिता रोड सिंह राजपूत के निजी कुएं में हुई। इसके अलावा गांव के सार्वजनिक कुएं शामिल हैं। सभी कुओं में से चोरों ने स्टार्टर चोरी किए। रात में ही जब ग्रामीणों को चोरों की हलचल का पता लगा तो चोर मौके से फरार हो गए। ग्रामीण मोहन सिंह राजपूत ने तुरंत सायरा थाना पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने की मांग की है। इनपुट: गोपाल लोढ़ा, गोगुंदा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *