एक महिला पर बदमाश ने धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। खून से लथपथ महिला को देख ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। घटना बालोतरा जिले के समदड़ी थाना इलाके अजीत गांव की है। सूचना मिलने पर समदड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को समदड़ी हॉस्पिटल में लाया गया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया। महिला के गले पर वार किया गया। हमले के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। शौच करने गई थी महिला पुलिस के अनुसार समदड़ी थाना इलाके अजीत गांव में एक महिला सोमवार को करीब 12 बजे घर से करीब आधा किलोमीटर दूर शौच करने के लिए गई। इस दौरान वहां पर किसी बदमाश ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। गले पर वार होने से खून से लथपथ हो गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पर पहुंचे। महिला को समदड़ी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। सूचना मिलने पर समदड़ी थाना इंचार्ज नरपतदान पुलिस जाब्ता भी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने महिला का प्राथमिक इलाज करवाकर जोधपुर रेफर करवाया गया। समदड़ी थाने की टीमों ने घटना स्थल से सबूत जुटाकर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की है। लेकिन हमले के पीछे क्या वजह रही है। इसको लेकर भी खोजबीन की जा रही है। इनपुट : महावीर सेन


