एक राष्ट्र, एक चुनाव पर संगोष्ठी, राष्ट्रपति को भेजा प्रस्ताव

भास्कर न्यूज | दुमका शहर के गोलपुर पंचायत के निर्मल स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष अर्चना पूजहर की अध्यक्षता में बुधवार को “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया में सुधार, संसाधनों की बचत और लोकतंत्र को मजबूत बनाना था। संगोष्ठी में डॉ. अंजुला मुर्मू, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित, गायत्री जायसवाल और पूनम भगत मौजूद रहीं। डॉ. अंजुला मुर्मू ने कहा, बार-बार चुनाव से शिक्षा, प्रशासन और विकास कार्यों में रुकावट आती है। एक साथ चुनाव होने से संसाधनों की बचत होगी। नागरिकों में जागरूकता और भागीदारी बढ़ेगी। यह विचार समय की मांग है। अब इसे लागू किया जाना चाहिए।पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित ने कहा, ग्रामीण क्षेत्रों तक चुनावी सुधार की समझ और जानकारी पहुंचाना जरूरी है। इससे लोकतंत्र पारदर्शी और जवाबदेह बनेगा। सभी को इसके समर्थन में आगे आना चाहिए। गायत्री जायसवाल और पूनम भगत ने भी अपने विचार रखे। संगोष्ठी में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भेजा गया। इसमें मांग की गई कि “वन नेशन, वन इलेक्शन” की पहल को जल्द लागू किया जाए। कार्यक्रम में स्थानीय महिलाएं, युवा और समाजसेवी शामिल हुए। सभी ने इस विचार का समर्थन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *