दुमका| सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय ने पीजी सेमेस्टर-3, सत्र 2023-25 की वाणिज्य संकाय की परीक्षा का परिणाम बुधवार को जारी किया गया। इसमे कुल 87.71 प्रतिशत छात्र सफल हुए। परीक्षा 5 अप्रैल से 16 अप्रैल तक चली थी। सिर्फ 21 दिन में रिजल्ट घोषित कर दिया गया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जयकुमार शाह ने बताया कि अभी केवल वाणिज्य संकाय का परिणाम जारी हुआ है। कला, मानविकी और विज्ञान संकाय का रिजल्ट एक सप्ताह के भीतर जारी किया जाएगा। इन संकायों के विषयों का मूल्यांकन अंतिम चरण में है। मूल्यांकन पूरा होते ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।


