एक लाख के नशीले इंजेक्शन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

प्रतापपुर| नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। थाना-चौकी स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना प्रतापपुर पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 22 सितंबर को थाना प्रतापपुर पुलिस को सूचना मिली कि तीन लोग दो बाइक पर नशीला इंजेक्शन लेकर बेचने पोड़ी चौक के पास ग्राहक की तलाश में घूम रहे हैं। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान संतोष पाल उर्फ बिल्ला (22) निवासी ग्राम कृष्णनगर, थाना त्रिकुण्डा जिला बलरामपुर, बबलू राजवाड़े (19) निवासी ग्राम करौंदा बस्ती जरही थाना भटगांव आैर अनिल सिंह (19) निवासी ग्राम करौंदा के रूप में हुई। पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनसे 180 नग नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। इनकी कीमत 1 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने तीन मोबाइल फोन और दो बाइक भी जब्त की है। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *