एक विधायक रिश्वत लेते पकड़ा गया,3 का स्टिंग ऑपरेशन हुआ:मंत्री खर्रा बोले- यह सारे लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियां,विधानसभा कमेटी के अलावा हाई लेवल कमेटी भी जांच कर रही

विधायक निधि में भ्रष्टाचार को लेकर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बयान दिया है। झाबर सिंह खर्रा ने कहां कि एक विधायक रिश्वत लेते पकड़ा गया और तीन विधायकों का स्टिंग ऑपरेशन हो गया। यह सारे लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियां है। दरअसल आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और झाबर सिंह खर्रा सीकर पहुंचे थे। यहां भाजपा कार्यालय में उन्होंने मीडिया से यह बात कही। मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि एक विधायक सीधा रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुआ था। अब तीन विधायकों के खिलाफ स्टिंग ऑपरेशन हुआ है। यह सारे लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियां है। राजस्थान विधानसभा की कमेटी इसकी जांच कर रही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की भी एक हाई लेवल कमेटी गठित की है जो इस संबंध में जांच कर रही है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी होगा उस पर कठोर से कठोर कार्रवाई होगी। मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाओं पर मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है,जब उन्हें उचित लगेगा तब वह कर देंगे। मंत्री झाबर सिंह ने कहा कि नगर निकाय के चुनाव एक राज्य एक चुनाव के तहत होंगे। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुरूप अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की राजनैतिक आरक्षण की रिपोर्ट आनी है। फिर राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव की तैयारी करनी है। डोटासरा के द्वारा सरकार के 2 साल के कार्यकाल को शून्य बताने पर मंत्री झाबर सिंह ने कहा कि कौन क्या कहता है और क्या नहीं कहता। भाजपा की सरकार के प्रदेश में 2 साल बनाम कांग्रेस के 5 साल है। सरकार ने अपने कामों के आंकड़े सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत किए हैं। चाहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हो या फिर अन्य पार्टी के नेता हो वह उन आंकड़ों को पड़ लें। यदि उस पर कोई कमी निकालते हैं तो उस पर चर्चा करें। केवल अपनी झेंप मिटाने के लिए कोई नेता किसी भी मुद्दे को लेकर क्या बयान दे सकता है, उसके बारे में मैं कोई भी टिप्पणी नहीं करूंगा। मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय सरकार का है। इस संबंध में आज भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली गई है। 25 दिसंबर को सांसद खेल प्रतियोगिताओं का समापन होगा। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ शामिल होंगे। 26 दिसंबर को बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय प्रधानमंत्री का है। सिख गुरुओं के 3 बालक(जिनकी उम्र 9 और 11 साल थी) उन्हें जिस बेरहमी के साथ पहले भीषण अत्याचार किए गए कि वह धर्म परिवर्तन कर ले। जब उन बालकों ने बात नहीं मानी तो उन्हें जिंदा ही दीवारों में चुन दिया गया। उनकी याद में राष्ट्र की भावी पीढ़ी तक इतिहास की सही जानकारी पहुंचे,इसको लेकर ही बाल दिवस मनाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *