भास्कर न्यूज | उदयपुर विकासखंड उदयपुर रेस्ट हाउस में एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान को लेकर राजनीतिक संगोष्ठी हुई। इसमें पूर्व मंडल अध्यक्ष लखनपुर दिनेश साहू ने कहा कि देश में पंचायत, विधानसभा और लोकसभा के चुनाव अलग-अलग होते हैं। इससे प्रशासन पर समय और खर्च का भारी बोझ पड़ता है। अगर तीनों चुनाव एक साथ हों तो समय और खर्च दोनों की बचत होगी। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी। आम जनता को भी राहत मिलेगी। संगोष्ठी में ब्लॉक के सेवानिवृत्त कर्मचारी, अधिकारी और विभिन्न समाजों के प्रमुख शामिल हुए। सभी ने चर्चा के बाद एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान का समर्थन किया। इस मौके पर उदयपुर मंडल अध्यक्ष देवगढ़ अखंड विधायक सिंह, मंडल अध्यक्ष रामगढ़ प्रबोध सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह, दीपक सिंघल, संतोष जायसवाल, लवकेश राजवाड़े, प्राचार्य रामप्रसाद गुप्ता, कमलेश जायसवाल, श्यामलाल जायसवाल, बसंत सिंह, सुदर्शन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


