बैकुंठपुर | 12 मई को थाना चरचा के सामने 10वां निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें वाहन चालकों की आंखों की जांच की गई। जिन चालकों में दृष्टिदोष मिला, उन्हें चश्मा और दवाएं दी गईं। यह अभियान 1 मई से 22 मई तक चल रहा है। इसका उद्देश्य है कि कोई भी वाहन चालक नेत्र जांच से वंचित न रहे। शिविर में नेत्र विशेषज्ञ मोहसीन रज़ा और उनकी टीम चिकित्सकीय सेवाएं दे रही है। आयोजन में आर्थो वेलफेयर फाउंडेशन का सहयोग मिल रहा है। संस्था अध्यक्ष शकील अहमद, अन्य सदस्य और पुलिस प्रशासन ने शिविर को सफल बनाया।


