एक साल में शुरू हो जाएगा बिजली ग्रिड, 115 गावों को होगा फायदा

भास्कर न्यूज | अमृतसर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के सहयोग से सीमावर्ती क्षेत्र अजनाला का बिजली ग्रिड 60 वर्षों के बाद अपग्रेड होना शुरू हो गया है। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि बिजली घर 66 केवी अजनाला, चक्क डोगरा, गगोमाहल, रमदास और डियाल भड़ंग जो पहले 220 केवी फतेहगढ़ चूड़िया से चलते थे अब बिजली घर अजनाला के 220 केवी से चलेंगे। उक्त बिजली घरों के अधीन आते 115 गावों के फायदा होगा। इसके साथ बिजली की सप्लाई में सुधार होगा। बिजली ग्रिड एक साल में शुरू हो जाएगा। पहले फतेहगढ़ चूडिय़ा से सप्लाई होने पर ओवरलोड और गर्मी के सीजन में लोग काफी प्रभावित होते थे। जिसमें अब सुधार होगा, लोगों को निर्विघ्न सप्लाई मिलेंगी। लोगों को नए बिजली कनेक्शन लेने में समस्या नहीं आएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *