अमृतसर | पुतली घर स्थित चाह राजवाला खूह के प्राचीन सिद्ध बाबा बालक नाथ जी की मंदिर से सालाना फेरी निकली गई। ब्रह्मलीन गुरु भगत जगत राम और ब्रह्मलीन भगत मोहन लाल के आशीर्वाद से निकली फेरी में कई भक्तजन पहुंचे। सुंदर फूलों से सजी पालकी में बाबा जी की प्रतिमा विराजमान की कई। मंदिर से शुरू होकर फेरी जीटी रोड, रणजीत एवेन्यू, मजीठा रोड, घालामाला चौक, गोपाल मंदिर, कश्मीर एवेन्यू समेत कई इलाकों में पहुंची। जहां भक्तों द्वारा फेरी का स्वागत फूलों की वर्षा करके किया। इसी दौरान विजय शर्मा, प्रदीप शर्मा, गंगाराम, ऋषि शर्मा, पंकज शर्मा, ने मिलकर बाबा जी का भंडारा लगाया। इस मौके पर कई भक्तजन मौजूद रहे।


