गौ तस्करी करने वाले तीन आरोपी माहला से दबोचे, कैंट से गाय चुराकर कर रहे थे तस्करी

भास्कर न्यूज | अमृतसर गौ तस्करी करने वाले 3 आरोपियों को काबू करके लोगों ने धुनाई करने के बाद थाना कंटोनमेंट पुलिस को सौंपा है। आरोपियों को रविवार शाम 7 बजे गांव माहला से काबू किया गया। महिला दिवस वाले दिन कैंटोनमेंट क्षेत्र से आधा दर्जन गाय गायब हो गई थीं। इनमें पांच गाय व एक बैल था। स्थानीय लोगों ने गौ तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य का पता कर उन्हें दबोचा। विक्की बिट्टू गोल्डी व अतुल ने बताया कि कैंट इलाके में वह लोग रहते हैं और इस इलाके में कुछ बेसहारा गाय घूमती हैं लोग इन्हें चारा आदि डालते हैं। कुछ दिनों से कैंट से गोधन गायब हो रहा था, उन्हें आसपास काफी तलाश की, परंतु उनके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई। फिर उन्हें गुप्त सूचना मिली कि रामतीर्थ रोड के गांव माहला में कुछ लोग गौ तस्करी का काम कर रहे हैं। सूचना के आधार पर बिट्टू ने तस्कर से फोन पर बात की और उससे गाय सप्लाई करने की बात कही। फोन सुनने वाले ने कहा कि उनके पास गाय हैं आप आकर ले जाइए। रविवार शाम को वह अपने को साथियों के साथ गांव माहल में पहुंचा। इस दौरान डील फाइनल की गई। बिट्टू ने उक्त व्यक्ति की सारी वीडियोग्राफी भी बना ली। इसके बाद मौके स तीनों आरोपियों को काबू कर पुलिस के हवाले किया। इधर आरोपियों को थाना कैंट में लाया गया तो आसपास के कई लोग एकत्रित हो गए इन लोगों का कहना था कि उनकी गाय ं भी चोरी की गई है। थाना मुंशी ने बताया कि दो आरोपी चौगावां ओर एक चविंडा देवी का रहने वाला है। थाना प्रभारी बयान दर्ज कर रहे हैं, उसके बाद आगे की कारवाई होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *