अमृतसर| नशे और शरारती तत्वों के खिलाफ रविवार को बस स्टैंड में पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। इस मौके पर एसीपी ईस्ट मनिंदरपाल सिंह और बस स्टैंड पुलिस चौकी इर्चाज कपिल देव मौके पर उपस्थित रहे। बस स्टैंड पर पुलिस ने यात्रियों के बैगों को खंगाला। इसके अलावा शक्की लोगों के नाम दर्ज कर उनकी तस्वीरे लेते पूछताछ की। एसीपी ईस्ट मनिंदरपाल सिंह ने बताया कि सिटी में पुलिस का सर्च अभियान जारी है। जिसके चलते बस स्टैंड को सर्च किया गया और यात्रियों के सामानों की चैकिंग की गई।


