धालीवाल ने 2500 पशुओं के लिए चारा का इंतजाम कराया

अमृतसर| कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने राजासांसी व अजनाला अधीन आते गांवों में ओलावृष्टि से हुई फसलों का नुकसान का जायजा लिया। 2500 पशुओं के लिए पंजाब एग्रो से चारा का इंतजाम कर किसानों को दिया। उन्होंने बताया कि सर्वे में सामने आया है कि लगभग 3600 मवेशी चारे की कमी से पीड़ित हैं। शेष पशुओं के लिए भी जल्द ही चारा भेजा जाएगा। गिरदावरी का काम पूरा हो चुका है, जल्द ही फसल का मुआवजा भी जारी होगा। नुकसान के हिसाब से किसानों को मुआवजा वितरित करवाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *