एक ही रात में तीन डिग्री लुढ़का पारा, पहली बार 10 डिग्री पहुंचा

भास्कर न्यूज | बाड़मेर बाड़मेर में मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव से रात और दिन के पारे में 23 डिग्री का अंतर है। रात का पारा इस सीजन में पहली बार 10 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि दिन का पारा 33.3 डिग्री पर है, जो प्रदेश में सर्वाधिक गर्म है। ऐसे में बाड़मेर में जहां दिन में गर्मी पड़ रही है, वहीं रात में रेत जल्दी ठंडी होने से कड़ाके की ठंड का दौर भी शुरू हो गया है। आधा दिसंबर बीत जाने के बाद अब सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू किया है, लेकिन दिन में पारा अब भी 33 डिग्री से पार बना हुआ है, ऐसे में दिन में तेज धूप खिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 21 ​दिसंबर तक मौसम सामान्य रहेगा। इसके बाद कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होने वाला है। शीत लहर के साथ ही दिन और रात का तापमान गिरेगा। इन दिनों दिन और रात के पारे में 23 डिग्री का अंतर है, जो आगामी दिनों में कम होगा। ऐसे में तापमान में गिरावट के साथ ही सर्दी अपना असर दिखाएगी। उत्तर भारत में पड़ रही बर्फबारी के बाद अब सर्दी मैदानी इलाकों में लौट रही है। इस बार सर्दी देरी से आई है। रबी की फसलों के लिए सर्दी फायदेमंद है, लेकिन अब तक सर्दी कमजोर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *