यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने लिया फैसला, 3 जनवरी से 14 फरवरी तक प्रभावी रहेगा बदलाव

भास्कर न्यूज | बाड़मेर माघ मेला 2026 के दौरान संगम नगरी प्रयागराज में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने अहम फैसला लिया है। रेल प्रशासन ने 3 जनवरी से 14 फरवरी तक बाड़मेर-हावड़ा-बाड़म ेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12323/12324 के ठहराव में अस्थाई बदलाव किया है। मेले की अवधि के दौरान यह ट्रेन मुख्य प्रयागराज जंक्शन के बजाय अब सूबेदार गंज स्टेशन पर रुकेगी। जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह व्यवस्था जनवरी से फरवरी के मध्य कुल 13 फेरों के लिए लागू रहेगी। सप्ताह में दो दिन चलेगी ट्रेनें यह ट्रेन बाड़मेर से बुधवार व शनिवार और हावड़ा से मंगलवार व शुक्रवार को चलती है। यह अस्थाई बदलाव मेला अवधि के दौरान कुल 13 फेरों के लिए किया गया है। इस दौरान ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पर बिल्कुल नहीं रुकेगी। रेल प्रशासन ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले संशोधित ठहराव और समय सारणी की अच्छी तरह जांच कर लें, ताकि सफर के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। 3 जनवरी से 14 फरवरी तक बाड़मेर से ट्रेन संख्या 12324 बाड़मेर-हावड़ा-सूबेद ारगंज शाम 4.15 बजे पहुंचेगी और सायं 4.20 बजे तक रवाना होगी। वहीं सूबेदार गंज स्टेशन से 2 जनवरी से 13 फरवरी तक ट्रेन संख्या 12323 हावड़ा-बाड़मेर-सूबेद ारगंज सुबह 6.50 बजे पहुंचेगी और सुबह 6.55 बजे तक रवाना होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *