एग्रीमेंट की शर्त का पालन नहीं…कम्युनिटी हॉल कब्जे में लिया:भोपाल निगम की कार्रवाई; नोटिस के बाद भी ठेकेदार ने जमा नहीं कराई थी राशि

भोपाल नगर निगम ने एग्रीमेंट की शर्त का पालन नहीं करने पर एक कम्युनिटी हॉल को अपने कब्जे में लिया है। यह कार्रवाई वार्ड-8 स्थित खानूगांव में की गई। रियाज अली काका कम्युनिटी हॉल को निगम ने आधिपत्य में लिया। कमिश्नर संस्कृति जैन के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है। खानूगांव स्थित निगम स्वामित्व के रियाज अली काका कम्युनिटी हॉल को ठेकेदार द्वारा अनुबंध की शर्तों के अनुसार राशि जमा न करने पर निगम आधिपत्य में लिया। निगम दने उक्त कम्युनिटी हॉल उच्चतम ऑफर के आधार पर 3 वर्ष की समय अवधि के लिए शोएब कुरैशी पिता अब्दुल मजीद को वार्षिक किराया 8 लाख 52 हजार रुपए की वार्षिक दर पर दिया गया था। आगामी 2 वर्ष में इस राशि में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर किराया राशि निर्धारित करने की शर्त पर अनुबंध निष्पादित किया गया, लेकिन संबंधित ठेकेदार ने द्वितीय वर्ष के लिए 25 प्रतिशत राशि एवं शेष 75 प्रतिशत राशि जो कि 6 समान किश्तों में जमा करानी थी। जमा नहीं कराई गई, जिस पर निगम के जोनल अधिकारी ने निरंतर सूचना पत्र जारी किए जाने के बाद भी संबंधित ठेकेदार कुरैशी द्वारा राशि निगम कोष में जमा नहीं कराई गई। ठेकेदार द्वारा नियम शर्तों व निष्पादित अनुबंध का उल्लंघन किए जाने पर निगम अमले ने उक्त रियाज अली काका कम्युनिटी हॉल में ताला डालकर भवन निगम आधिपत्य में लिया। 31 संपत्तियां कुर्क हो चुकी भोपाल नगर निगम ने 31 संपत्तियां कुर्क की हैं। मंगलवार को यह कार्रवाई की गई थी। कुल 95 लाख रुपए बकाया होने पर यह कार्रवाई की गई। निगम संपत्ति कर सहित अन्य करों एवं शुल्कों की वसूली प्रभावी ढंग से कर रहा है। साथ ही करों का भुगतान न करने वालों के विरुद्ध संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी हो रही है। मंगलवार को अमले ने गोविंदपुरा एवं मध्य विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 7 जोन क्षेत्रों के 31 बड़े बकायादारों के विरुद्ध संपत्तियां कुर्क की। कुर्क संपत्तियों में एमपी नगर क्षेत्र की 2 संपत्ति शामिल हैं। इन पर 36 लाख 26 हजार 806 रुपए सहित अन्य जोन क्षेत्रों की 29 संपत्तियों के भवन स्वामियों द्वारा 58 लाख 86 हजार 115 रुपए की राशि का भुगतान नहीं की गई। इन पर हुई कार्रवाई
वार्ड-45 के भवन क्र. 231 एमपी नगर जोन-2 के बकायादार एचएनएम लिजिन पर संपत्ति कर 18 लाख 3 हजार 445 रुपए बकाया है। भुगतान न करने पर उक्त भवन के मुख्य द्वार पर तालाबंदी की गई। मनोज एवं ज्योति सोमवंशी द्वारा 14 लाख 43 हजार 361 रुपए का भुगतान न करने पर उक्त भवन के मुख्य द्वार पर तालाबंदी की। यहां भी हुई कार्रवाई
इस्लामी गेट, तांगा स्टैंड क्षेत्र, एलजीएफ 7 सिटी ट्रेड सेंटर, मालवीय नगर सेंट्रल मार्केट के द्वितीय तल, जहांगीराबाद, बावड़ियाकलां, आकृति सिटी स्थित गोल्ड विला, जाटखेड़ी, बागमुगालिया, निर्मल पैलेस, अमरावत खुर्द, शहनाई गार्डन पटेल नगर, सिद्धार्थ लेकसिटी, कल्पना नगर, सोनागिरी रचना विहार, दुर्गेश विहार कॉलोनी, इंद्रपुरी, औद्योगिक क्षेत्र गोविंदपुरा, अयोध्या नगर, भानपुर समेत कई इलाकों में भी कार्रवाई की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *